एशेज: इंग्लैंड ने बनाई 521 रन की बढ़त
लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। एशेज श्रृंखला में दूसरे मैच के तीसरे दिन शनिवार को शानदार खेल की बदौलत इंग्लैंड ने मेहमान टीम पर 521 रनों की बढ़त बना ली। पहली पारी के आधार पर 210 रनों की बढ़त मिलने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए थे।
ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड की पहली पारी के 425 रनों के जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह बिखर गई। उसे सभी खिलाड़ी 215 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए। माइक हसी और सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच को छोड़ कोई भी दिग्गज मैदान पर नहीं टिक सका। हसी ने 51 और कैटिच ने 48 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने चार, ग्राहम ओनियंस ने तीन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो विकेट चटकाए।
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भी शानदार शुरुआत की। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और एलेस्टर कुक ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। पॉल कालिंगवुड ने भी 54 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर मैट प्रायर 61 और एंड्रयू फ्लिंटाफ 30 रन बनाकर नाबाद थे। आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन हारिट्ज ने तीन विकेट लिए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 425 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि कार्डिफ में खेला गया श्रृंखला का पहला मैच ड्रा हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications