पाकिस्तान ने चायकाल तक बनाए 2 विकेट पर 187 रन (लीड-2)
चायकाल तक मंजूर ने 181 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 86 रन बनाए थे जबकि यूसुफ के बल्ले से 124 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 76 रन निकले थे।
मंजूर ने अपना अर्धशतक 85 गेंदों पर छह चौकों की मदद से पूरा किया जबकि हाल ही में इंडियन क्रिकेट लीग का दामन छोड़कर क्रिकेट की मुख्यधारा में वापसी करने वाले यूसुफ ने अपेक्षाकृत तेज पारी खेलते हुए 70 गेंदों पर 50 रन पूरे किए।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने सलामी बल्लेबाज फवद आलम और कप्तान यूनुस खान के विकेट गंवाए हैं। ये दोनों विकेट मात्र 36 रन के कुल योग पर गिर गए थे।
दूसरे टेस्ट मैच में 168 रनों की बेशकीमती पारी खेलने वाले फवद 16 रन बनाकर आउट हुए जबकि यूनुस सिर्फ दो रन बना सके। दोनों विकेट थिलन तुषारा के खाते में गए। तीन मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications