Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शतक से 7 रन से चूके खुर्रम मंजूर (लीड-3)

मोहम्मद यूसुफ के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की बेशकीमती साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले मंजूर अपने करियर के पहले टेस्ट शतक से मात्र सात रन से चूक गए। मंजूर ने अपनी 197 गेदों की पारी के दौरान 10 चौके लगाए। उनका विकेट 203 रनों के कुल योग पर गिरा।

खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए थे। यूसुफ 142 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 88 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उपकप्तान मिस्बाह उल हक ने खाता नहीं खोला था। यूसुफ करियर के 25वें टेस्ट शतक से महज 12 रन दूर हैं।

मंजूर ने अपना अर्धशतक 85 गेंदों पर छह चौकों की मदद से पूरा किया जबकि हाल ही में इंडियन क्रिकेट लीग का दामन छोड़कर क्रिकेट की मुख्यधारा में वापसी करने वाले यूसुफ ने अपेक्षाकृत तेज पारी खेलते हुए 70 गेंदों पर 50 रन पूरे किए।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने सलामी बल्लेबाज फवद आलम और कप्तान यूनुस खान के विकेट गंवाए हैं। ये दोनों विकेट मात्र 36 रन के कुल योग पर गिर गए थे।

दूसरे टेस्ट मैच में 168 रनों की बेशकीमती पारी खेलने वाले फवद 16 रन बनाकर आउट हुए जबकि यूनुस सिर्फ दो रन बना सके। दोनों विकेट थिलन तुषारा के खाते में गए। तीन मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+