Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट 115 रनों से जीता

आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 522 रनों की जरूरत थी। माइकल क्लार्क (136), ब्रैड हेडिन (80) और मिशेल जानसन (63) की शानदार पारियों के बावजूद मेहमान टीम 406 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे जबकि आस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 215 रन ही बना सकी थी। इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 210 रनों की बढ़त मिली थी।

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 311 रन बनाकर घोषित करते हुए आस्ट्रेलिया के सामने 522 रनों का लक्ष्य रखा था।

इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कार्डिफ में खेला गया पहला मैच बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+