आमिर सोहैल ने पीसीबी का निदेशक पद छोड़ा
कराची, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहैल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के खेल विकास विभाग के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
42 साल के सोहैल ने आईएएनएस को बताया कि वह अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, लिहाजा उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। सोहैल ने कहा कि आगे वह टीवी कमेंटेटर के तौर पर अपने करियर पर ध्यान देंगे।
सोहैल ने कहा, "मेरी जिंदगी का एक उसूल रहा है। मैंने हमेशा वह लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया है, जिसे मैंने अपने लिए तय किया है। पीसीबी के साथ काम करते हुए मैं ऐसा नहीं कर सकता था, लिहाजा मैंने अपना पद छोड़ने का फैसला किया।"
पीसीबी के आला अधिकारियों का इस्तीफा देने का क्रम लगातार जारी है। इस साल की शुरुआत में जावेद मियांदाद ने यह कहते हुए महानिदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था कि वह अपनी भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। मियांदाद ने हालांकि वापस लौटकर अपना पद फिर से संभाल लिया है।
इसके बाद जून में ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान चयन प्रमुख अब्दुर कादिर ने भी इस्तीफा दे दिया। कादिर ने भी अपने काम में दखल का आरोप लगाया। पीसीबी ने उनके स्थान पर वसीम बारी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications