Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोमांचक दौर में पहुंचा लॉर्डस टेस्ट

चौथे दिन जीत के लिए 522 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद आस्ट्रेलिया ने पहला विकेट सामइन कैटिज के रूप में महज 17 रनों के योग पर गवां दिया। इसके बाद मेहमान टीम के विकेट एक निश्चित अंतराल पर गिरते रहे। परंतु माइकल क्लार्क और ब्रैड हेडिन की शनदारी पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया की उम्मीदें जीवंत हो उठीं।

आस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल का खत्म हो पर पांच विकेट पर 313 रन बना लिए थे। क्लार्क 125 और हेडिन 80 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की ओर से एंड्रयू फ्लिंटाफ और ग्रीम स्वान ने दो-दो विकेट चटकाए।

इससे पहले पहली पारी के आधार पर 210 रनों की बढ़त मिलने के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाकर घोषित कर दी। उसने पहली पारी में 425 रन बनाए थे जबकि आस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में 215 रन जोड़कर सिमट गई थी।

गौरतलब है कि कार्डिफ में खेला गया श्रृंखला का पहला मैच ड्रा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+