Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला कब्जाई

मैच के पांचवें दिन सोमवार को बांग्लादेश को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बांग्लादेश की ओर से कार्यकारी कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल हसन 96 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके अलावा रकीबुल हसन ने 65 रनों का योगदान दिया।

सकीबुल ने अपनी 97 गेदों की पारी के दौरान 13 चौके और एक छक्का लगाया जबकि रकीबुल ने 99 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का जड़ा।

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 237 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में 232 रन ही बना सकी थी।

सकीबुल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को 209 रनों पर ही समेट दिया था। इस तरह उसे जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य मिला था।

पूरे मैच में आठ विकेट लेने के अलावा 112 रन बनाने वाले सकीबुल को 'मैन ऑफ द मैच' और 'मैन ऑफ द सीरीज' खिताब से नवाजा गया।

बांग्लादेश ने किंग्सटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 95 रनों से हराया था। इस मैच में सकीबुल ने पांच विकेट लेने के अलावा 50 रन भी बनाए थे।

वर्ष 2000 में टेस्ट खेलने वाले देश का दर्जा पाने वाली बांग्लादेशी टीम ने विदेशी धरती पर अपनी पहली श्रृंखला जीती है। टेस्ट मैचों में बांग्लादेश की यह तीसरी जीत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+