Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैथ्यूज 31 रन बनाकर आउट, जयवर्धने का संघर्ष जारी (लीड-1)

खबर लिखे जाने तक पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (नाबाद 70) का एकतरफा संघर्ष जारी था जबकि चमिंडा वास एक रन बनाकर खेल रहे थे। जयवर्धने ने अपनी 110 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए हैं।

इससे पहले, मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम दूसरे दिन अपने कुल योग में 12 रन ही जोड़ सकी। कामरान अकमल (1), दानिश कनेरिया (1) और सईद अजमल ने (8) रन बनाए। मोहम्मद आमेर दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका की ओर से थिलन तुषारा ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए जबकि नुवान कुलसेकरा ने तीन और इस टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके वास ने एक सफलता हासिल की।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मलिंडा वर्नपुरा (0) मात्र एक रन के कुल योग पर उमर गुल के शिकार बने। 23 रन के कुल योग पर थिलन पारानाविताना (5) भी चलते बने।

इसके बाद हालांकि कुमार संगकारा (45) और जयवर्धने ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 63 रन के कुल योग पर संगकारा भी पेवेलियन लौट गए। 82 रन के कुल योग पर श्रीलंका ने थिलन समरवीरा (6) के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। उन्हें अजमल ने आउट किया।

श्रीलंका का पांचवां विकेट एंजेलो मैथ्यूज के रूप में गिरा, जिन्होंने 31 रन बनाए। मैथ्यूज और जयवर्धने ने पांचवें विकेट लिए 71 रन जोड़े।

अजमल ने दो विकेट लिए हैं जबकि यूनुस खान, कनेरिया और गुल को एक-एक सफलता मिली है। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+