Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान को मिली 82 रनों की बढ़त (लीड-3)

अपनी पहली पारी में 299 रन बनाने के बाद पाकिस्तान ने दानिश कनेरिया (62/5) और सईद अजमल (70/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की पहली पारी 233 रन पर समेट दी।

दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 16 रन लिए थे। खुर्रम मंजूर दो रन बनाकर आउट हुए जबकि फवद आलम 14 तथा यूनुस खान खाता खोले बगैर नाबाद लौटे।

पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 66 रनों की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में जोड़े गए 16 रनों को मिलाकर उसकी कुल बढ़त 82 रनों की हो गई है।

इससे पहले, मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम दूसरे दिन अपने कुल योग में 10 रन ही जोड़ सकी। कामरान अकमल (1), दानिश कनेरिया (1) और सईद अजमल ने (8) रन बनाए। मोहम्मद आमेर दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका की ओर से तुषारा ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए जबकि कुलसेकरा ने तीन और इस टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके वास ने एक सफलता हासिल की।

मेहमान टीम को 299 रनों पर समेटने के बाद मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मलिंडा वर्नपुरा (0) मात्र एक रन के कुल योग पर उमर गुल के शिकार बने। 23 रन के कुल योग पर थिलन पारानाविताना (5) भी चलते बने।

इसके बाद हालांकि कुमार संगकारा (45) और माहेला जयवर्धने (79) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 63 रन के कुल योग पर संगकारा भी पेवेलियन लौट गए।

82 रन के कुल योग पर श्रीलंका ने थिलन समरवीरा (6) के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। उन्हें अजमल ने आउट किया।

श्रीलंका का पांचवां विकेट एंजेलो मैथ्यूज के रूप में गिरा, जिन्होंने 31 रन बनाए। मैथ्यूज और जयवर्धने ने पांचवें विकेट लिए 71 रन जोड़े।

वास भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर 171 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे। जयवर्धने का विकेट 174 रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने अपनी 79 रनों की पारी के दौरान 153 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए।

कुलसेकरा एक और रंजना हेराथ सात रन बना सके। पाकिस्तान की ओर से यूनुस खान और उमर गुल ने भी एक-एक सफलता हासिल की। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+