पीसीबी ने सोहैल का इस्तीफा स्वीकार किया
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने बुधवार को सोहैल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए पूर्व बल्लेबाज राशिद को तत्काल प्रभाव से इस विभाग का कार्यकारी निदेशक नियुक्त कर दिया।
42 साल के सोहैल ने यह कहते हुए अपना पद छोड़ने की इच्छा जताई थी कि वह अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। सोहैल ने कहा कि आगे वह टीवी कमेंटेटर के तौर पर अपने करियर पर ध्यान देंगे।
सोहैल ने कहा, "मेरी जिंदगी का एक उसूल रहा है। मैंने हमेशा वह लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया है, जिसे मैंने अपने लिए तय किया है। पीसीबी के साथ काम करते हुए मैं ऐसा नहीं कर सकता था, लिहाजा मैंने अपना पद छोड़ने का फैसला किया।"
पीसीबी के आला अधिकारियों का इस्तीफा देने का क्रम लगातार जारी है। इससे पहले जावेद मियांदाद (महानिदेशक) और अब्दुर कादिर (चयन प्रमुख) ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वे अपनी भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। मियांदाद ने हालांकि वापस लौटकर अपना पद फिर से संभाल लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications