For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पारानाविताना का अर्धशतक, श्रीलंका को 377 रनों की दरकार (लीड-2)

By Staff

श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज मलिंडा वर्नपुरा का विकेट गंवाया है। वर्नपुरा 81 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाकर दानिश कनेरिया की गेंद पर शोएब मलिक के हाथों कैच आउट हुए। उस समय श्रीलंका का कुल योग 83 रन था।

खबर लिखे जाने तक सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना ने 95 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 60 रन बनाए थे जबकि कप्तान कुमार संगकारा 40 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर खेल रहे थे।

श्रीलंका को जीत के लिए 377 रनों की दरकार है जबकि उसके नौ विकेट सुरक्षित हैं। श्रीलंका के पास बल्लेबाजी के लिए चौथे दिन के 23 ओवर और पांचवें दिन के 90 ओवर शेष हैं।

इससे पहले, पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 492 रनों का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान ने गुरुवार को अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी।

पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 66 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह वह कुल 491 रनों की बढ़त के साथ श्रीलंका के सामने 492 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहा।

मैच के तीसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 300 रन बनाए थे। तीसरे दिन 106 रनों पर नाबाद लौटे शोएब मलिक 134 रनों की पारी खेलने में सफल रहे जबकि उनके साथ नाबाद लौटने वाले कामराम अकमल ने 74 रनों की पारी खेली।

मलिक ने जहां 240 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए वहीं अकमल ने 80 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का जड़ा। मलिक और अकमल ने छठे विकेट के लिए 134 रन जोड़े।

इसके अलावा, उमर गुल ने भी 46 रनों का योगदान दिया। गुल ने 50 गेंदों की तेज पारी के दौरान तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। मोहम्मद आमेर 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका की ओर से रंजना हेराथ ने पांच विकेट लिए जबकि नुवान कुलसेकरा को दो सफलता मिली। थिलन तुषारा और एंजेलो मैथ्यूज ने एक-एक विकेट हासिल किया। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+