श्रीलंकाई को तीसरा झटका, कप्तान पर दारोमदार (लीड-3)
श्रीलंका को तीसरा झटका पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने के रूप में लगा, जो दो रन बनाकर दानिश कनेरिया के शिकार बने। यह विकेट 155 रन के कुल योग पर गिरा। कनेरिया ने इस मैच का अपना सातवां विकेट झटका। पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए थे।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना आउट हुए। पारानाविताना 73 रन बनाने के बाद शोएब मलिक की गेंद पर फवद आलम के हाथों कैच आउट हुए। उस समय कुल योग 139 रन था।
श्रीलंका का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज मलिंडा वर्नपुरा के रूप में गिरा था। वर्नपुरा 81 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाकर दानिश कनेरिया की गेंद पर शोएब मलिक के हाथों कैच आउट हुए। उस समय श्रीलंका का कुल योग 83 रन था।
खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए थे। कप्तान संगकारा 83 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 43 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि थिलन समरवीरा ने खाता नहीं खोला था।
सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना ने 95 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 60 रन बनाए थे जबकि कप्तान कुमार संगकारा 40 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर खेल रहे थे।
श्रीलंका को जीत के लिए 334 रनों की दरकार है जबकि उसके सात विकेट सुरक्षित हैं। श्रीलंका के पास बल्लेबाजी के लिए चौथे दिन के 9 ओवर और पांचवें दिन के 90 ओवर शेष हैं।
इससे पहले, पाकिस्तान ने गुरुवार को अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 66 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह वह कुल 491 रनों की बढ़त के साथ श्रीलंका के सामने 492 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहा।
मैच के तीसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 300 रन बनाए थे। तीसरे दिन 106 रनों पर नाबाद लौटे शोएब मलिक 134 रनों की पारी खेलने में सफल रहे जबकि उनके साथ नाबाद लौटने वाले कामराम अकमल ने 74 रनों की पारी खेली।
मलिक ने जहां 240 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए वहीं अकमल ने 80 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का जड़ा। मलिक और अकमल ने छठे विकेट के लिए 134 रन जोड़े।
इसके अलावा, उमर गुल ने भी 46 रनों का योगदान दिया। गुल ने 50 गेंदों की तेज पारी के दौरान तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। मोहम्मद आमेर 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।
श्रीलंका की ओर से रंजना हेराथ ने पांच विकेट लिए जबकि नुवान कुलसेकरा को दो सफलता मिली। थिलन तुषारा और एंजेलो मैथ्यूज ने एक-एक विकेट हासिल किया। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications