अब आयरलैंड में भी होगी रणजी ट्रॉफी
डबलिन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। आयरलैंड में महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर एक उच्चस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होने जा रही है। रविवार को शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट को रणजी ट्रॉफी नाम दिया गया है।
भारत की सबसे बड़ी प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता भी महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर ही खेली जाती है। इसे रणजी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है।
आयरलैंड की रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत रविवार को पहला मैच डबलिन के ऐतिहासिक ट्रिनिटी कॉलेज के मैदान पर 'आयरिश' और 'इंडियन' एकादश के बीच खेला जाएगा। ट्रिनिटी कॉलेज 417 साल पुराना विश्वविद्यालय है।
रणजीत सिंह ने 1924 में पहली बार आयरलैंड दौरा किया था। उस दौरे को आधार बनाकर रणजीत सिंह पर किताब लिखने वाली एन्नी चैंबर्स ने रणजीत सिंह के नाम पर आयरलैंड में एक प्रतियोगिता की कल्पना की थी। 1924 तक रणजीत सिंह क्रिकेट की एक महान हस्ती बन चुके थे।
हाल ही में डबलिन में भारतीय उच्चायुक्त पी.एस. राघवन के प्रयासों के कारण वह प्रतियोगिता मूर्त रूप में लेने में सफल रही। राघवन ने इसे भारत और आयरलैंड के बीच अच्छे होते रिश्तों का नतीजा बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications