Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एकदिवसीय टीम में मुरलीधरन की वापसी, वास को जगह नहीं

एकदिवसीय तथा टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 37 साल के मुरलीधरन घुटने की चोट के कारण पाकिस्तान के साथ हुई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल सके थे।

मुरली के अलावा लेग स्पिनर मलिंगा बंडारा भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे लेकिन वास को जगह नहीं मिल सकी। वास को बाहर रखते हुए चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को मौका दिया है। मलिंगा फरवरी 2008 के बाद टीम में लौटे हैं।

अब तक टेस्ट विशेषज्ञ माने जा रहे मध्य क्रम के बल्लेबाज थिलन समरवीरा को भी एकदिवसीय टीम में जगह दी गई है। चयनकर्ताओं ने साफ किया है कि पिछले 12 महीनों से संघर्ष कर रहे मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए समरवीरा को मौका दिया जा रहा है।

श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है : कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन, सनत जयसूर्या, माहेला जयवर्धने, उपुल थरंगा, थिलन समरवीरा, चमारा कापूगेदेरा, थिलिना कैंडैंम्बी, एंजेलो मैथ्यूज, इसुरू उडाना, अजंता मेंडिस, लसिथ मलिंगा, थिलन तुषारा, नुवान कुलसेकरा और मलिंगा बंडारा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+