फार्मूला वन चालक मासा का हुआ आपातकालीन ऑपरेशन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दुर्घटना में मासा के सिर की हड्डी को नुकसान पहुंचा था। ब्राउन जीपी टीम के चालक रुबिन्स बारिकेलो की दुर्घटनाग्रस्त कार का एक टुकड़ा मासा के हेलमेट से टकरा गया था, जिस कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
मासा ने खुद को बचाने के लिए ब्रेक का उपयोग किया था लेकिन उनकी कार जबरदस्त रफ्तार में टायर से बनी दीवार से टकरा गई थी।
मासा का प्राथमिक उपचार हंगरियन ट्रैक के मेडिकल सेंटर में किया गया और फिर गहन उपचार के लिए उन्हें बुडापेस्ट के एईके अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।
फेरारी टीम ने अपने बयान में कहा है, "अस्पताल ले जाते वक्त मासा होश में थे। उन्हें खतरे से निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया है। वह अभी गहन चिकित्सा कक्ष में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications