ग्रीम स्मिथ की नई किताब विवादों के घेरे में
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के एक पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया है कि स्मिथ ने अपनी पुस्तक में कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जो असत्य होने के साथ-साथ उनकी छवि को धूमिल करने वाली हैं।
पिछले साल सीएसए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नार्मन अरेंड्से ने कहा है कि अगर स्मिथ अपनी पुस्तक से उनकी आलोचना करने वाली बातों को नहीं हटाएंगे तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए विवश हो जाएंगे।
अरेंड्से के वकील डेनिल गिहवाला ने कहा है कि उन्होंने पुस्तक की प्रकाशन कंपनी जोनाथन बाल को इस बात की जानकारी दे दी है। प्रकाशन कंपनी का कहना है कि पुस्तक छापी जा चुकी है और यह बाजार में उतर चुकी है, लिहाजा उसमें से किसी बात को हटाने के लिए उसे स्मिथ और अपने वकीलों के साथ बात करनी होगी।
स्मिथ ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि अरेंड्से ने पिछले साल भारत दौरे के लिए टीम का चयन करते वक्त चार्ल्स लेंगवेल्ड्ट के स्थान पर आंद्रे नेल को टीम में शामिल किया था, जो बेहद अनुचित फैसला था। स्मिथ ने कहा कि अरेंड्से का फैसला नस्लवाद पर आधारित था और वह टीम में कम से कम चार-छह अश्वेत खिलाड़ी चाहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications