अपनी वरीयता तय कर ले भारतीय क्रिकेट टीम : कर्स्टन
जोहांसबर्ग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने कहा है कि ऐसे में जबकि हाल के दिनों में विश्व क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने में आए हैं, भारतीय टीम को अपनी वरीयता और प्राथमिकता तय कर लेनी चाहिए।
कर्स्टन के मुताबिक भारतीय टीम को यह फैसला करना होगा कि वह टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक प्राथमिकता किसको देना चाहती है।
एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब कर्स्टन ने कहा, "यह काफी रोमांचक है कि अगले साल वेस्टइंडीज में ट्वेंटी-20 विश्व कप में खेला जाना है लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को एक भी ट्वेंटी-20 मैच नहीं खेलना है।"
कर्स्टन ने कहा कि जहां तक उनका विचार है तो एकदिवसीय मैचों का रोमांच बना रहेगा। बकौल कर्स्टन, "ट्वेंटी-20 की लोकप्रियता से टेस्ट क्रिकेट पर फर्क पड़ेगा लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट इससे अछूता रहेगा। ऐसे में जबकि टेस्ट क्रिकेट को बचाने की बात चल रही है, एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे खिलाड़ी का टेस्ट मैचों से संन्यास लेना यह साबित करता है कि टेस्ट क्रिकेट के साथ सबकुछ अच्छा नहीं हो रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications