वापसी के लक्ष्य के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे श्रीसंत
श्रीसंत ने कहा, "मेरे लिए यह करार काफी महत्वपूर्ण है। मैं इस कोशिश के साथ वॉरविकशायर के लिए खेलूंगा कि मेरा चयन भारतीय टीम में हो जाए। राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए मेरे लिए कम से कम चार प्रथम श्रेणी मैच खेलने अनिवार्य हैं। रणजी मुकाबले अक्टूबर में खेले जाने हैं, लिहाजा वॉरविकशायर के लिए खेलते हुए मैं इस दौरान कई मैच खेल सकता हूं क्योंकि वहां सातों दिन क्रिकेट खेला जाता है।"
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीसंत को काउंटी में खेलने की इजाजत दे दी है। बोर्ड अगले कुछ दिनों में चैंपियंस ट्राफी के लिए संभावित टीम की घोषणा करेगा, जिसमें श्रीसंत को जगह मिलने के आसार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस साल सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में होना है।
श्रीलंका के खिलाफ अक्टूबर, 2005 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले श्रीसंत ने अब तक 41 एकदिवसीय मैचों में 59 विकेट झटके हैं।
काउंटी में श्रीसंत न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जतिन पटेल का स्थान लेंगे। लगभग तीन महीनों के करार के तहत श्रीसंत वॉरविकशायर के लिए छह प्रो-40 और सात चार दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच खेलेंगे।
श्रीसंत ने कहा कि वह वॉरविकशायर के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड की देखरेख में खेलने को लेकर काफी उतावले हो रहे हैं।
बकौल श्रीसंत, "डोनाल्ड विश्व के सर्वोत्तम तेज गेंदबाजों में एक रहे हैं। मैं इस बात को लेकर काफी रोमांचित हूं कि आने वाले दिनों में मुझे डोनाल्ड की देखरेख में खेलना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications