वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी शारापोवा ने सोमवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में जापान की अई सुगियामा को 6-4, 6-7, 6-1 से पराजित किया।
अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहीं शारापोवा ने पिछले साल अपने दाएं कंधे का ऑपरेशन कराया था। वह इस साल अब तक 16 मैच खेल चुकी हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है।
एक अन्य रूसी खिलाड़ी एलेना दिमेंतिएवा भी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। इस साल विंबलडन का सेमीफाइनल खेलने वाली दिमेंतिएवा ने पहले दौर में एनी कियोथावोंग को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया।
अन्य मुकाबलों में नादिया पेत्रोवा ने बेथाने मातेक को 6-3, 3-6, 6-3 से, एग्निस्का रेडवांस्का ने सोराना क्रिस्टिया को 6-0, 6-1 से, मोनिका निकुलेस्कू ने मेघान श्वाघनेसी को 6-1, 6-0 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।