फुटबाल विश्व कप स्वयंसेवक बनने के लिए 15 हजार आवेदन
दक्षिण अफ्रीकी समाचार एजेंसी 'बूआन्यूज' से मिली जानकारी के मुताबिक विश्व कप आयोजन समिति का कहना है कि आवेदन करने वालों की संख्या विश्व कप के दौरान जरूरी स्वयंसेवकों की संख्या को पार कर चुकी है।
आयोजकों के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर उन्हें 133 देशों से 15,042 आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि विश्व कप के दौरान 15,000 स्वयंसेवकों की ही जरूरत पड़ेगी।
आयोजन संबंधी नियमों के मुताबिक इनमें से 10 प्रतिशत स्वयंसेवक दक्षिण अफ्रीका के, 10 प्रतिशत अफ्रीका महाद्वीप के और बाकी के 80 प्रतिशत शेष विश्व के होने चाहिए।
इस काम के लिए 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे।
विश्व कप के दौरान यातायात, मीडिया, विपणन, आवास प्रबंधन, दर्शक सेवाएं, भाषा सहयोग, प्रशासन और आतिथ्य के क्षेत्र में स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी।
इंडो-एशिनय न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications