Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व जूनियर स्क्वॉश : खिताब की प्रबल दावेदार हैं दीपिका

चेन्नई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप का 16वां संस्करण बुधवार से स्थानीय आईसीएल अकादमी में शुरू हो रहा है। इस बार भारत की दीपिका पल्लीकल के यह खिताब जीतने के आसार दिख रहे हैं।

दीपिका यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन सकती हैं। वह हमेशा से आईसीएल अकादमी में ही अभ्यास करती रही हैं, लिहाजा घरेलू दर्शकों की हौसलाअफजाई और जाने-पहचाने माहौल के बीच उनसे चमकदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

17 वर्षीय दीपिका को जोशना चिनप्पा से ज्यादा प्रतिभाशाली माना जा रहा है। जोशना 2005 में बेल्जियम के शहर हेरेंताल्स में खेली गई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल में उन्हें मिस्र की रानीम एल वेले के हाथों हार मिली थी।

राष्ट्रीय कोच सायरस पोंचा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "हम दीपिका के प्रदर्शन को लेकर काफी रोमांचित हैं। उनके पास विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय होने का शानदार मौका है। उन्होंने आईसीएल अकादमी कोर्ट पर ही अपने करियर की शुरुआत की है और फिर मुकाबलों के दौरान उन्हें तमाम दर्शकों का जबरदस्त सहयोग और समर्थन मिलेगा।"

इस चैंपियनशिप में भारत के 11 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दीपिका को पहले दौर में बाई मिला है, लेकिन इसके बावजूद उनके लिए खिताब जीत पाना इतना भी आसान नहीं होगा।

दीपिका को मिस्र की हेबा एल टोर्की और उनकी छोटी बहन नौरान से कड़ी टक्कर मिलेगी। इसके अलावा 13 साल की नूर एल शेरबीनी भी दीपिका सहित अन्य खिलाड़ियों को जबरदस्त टक्कर देने की स्थिति में हैं।

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सहित 28 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल व युवा मामलों के राज्य मंत्री प्रतीक प्रकाशबापू पाटिल करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+