मासा को 10 दिनों में मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने बुडापेस्ट के एईके सैन्य अस्पताल के निदेशक पीटर बासजो के हवाले से लिखा है, "मैं उम्मीद करता हूं कि मासा अपने पैरों पर चलकर बाहर जाएंगे। जिस तेजी से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह अगले 10 दिनों में घर लौटने की स्थिति में होंगे।"
अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख राबर्ट वेरेस ने कहा कि फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि दुर्घटना के दौरान लगी चोट के कारण मासा का करियर किस हद तक प्रभावित होगा।
वेरेस ने कहा, "हमने पाया कि मासा के सिर के ठीक ऊपर की हड्डी टूट गई है। उनकी आंख के पास की हड्डी भी कई जगह से टूट गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने मासा का आपातकालीन ऑपरेशन करने का फैसला किया था। ऑपरेशन दो घंटों तक चला था।"
उधर, मासा की देखरेख कर रहे डॉक्टर डीनो एल्टमैन ने कहा कि मासा को लेकर साफ-साफ कुछ भी कहना संभव नहीं। ऑपरेशन के बाद लगातार तीसरे दिन भी उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। सोमवार को मासा के शरीर में हरकत हुई थी लेकिन उनकी आंख में लगी गंभीर चोट को लेकर डॉक्टर खासे चिंतित हैं।
उल्लेखनीय है कि ट्रैक पर हुई इस दुर्घटना में मासा के सिर की हड्डी को नुकसान पहुंचा था। ब्राउन जीपी टीम के चालक रुबिन्स बारिकेलो की दुर्घटनाग्रस्त कार का एक टुकड़ा मासा के हेलमेट से टकरा गया था, जिस कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मासा ने खुद को बचाने के लिए ब्रेक का उपयोग किया था लेकिन उनकी कार जबरदस्त रफ्तार में टायर से बनी दीवार से टकरा गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications