वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल का विंबलडन खिताब जीतने वाली सेरेना ने मंगलवार को पहले दौर में जहां चीन की ली ना को 6-3, 7-6 से हराया वहीं विंबलडन फाइनल में सेरेना के हाथों हारने वाली वीनस ने कनाडा की स्टेफानी डुबाइस को आसानी से 6-2, 6-3 से पराजित किया।
मंगलवार को खेले गए पहले दौर के अन्य एकल मुकाबलों में फ्रांस की मैरिएल बारतोली ने जापान की अयूमी मोरिता को 7-6, 6-3 से पराजित किया जबकि मारिया किरिलेंको ने एना चाकवेताद्जे को तीन सेट के बाद 6-4, 5-7, 7-6 से हराया।
सर्बिया की जेलेना जानकोविक ने क्वालीफाईंग खिलाड़ी एंजेला हेयांस को 6-3, 6-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया जबकि समांथा स्टोसुर ने डोमिनिका क्ल्बल्कोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।