वेस्ट क्लासिक टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं शारापोवा
वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक शारापोवा ने बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में हमवतन नादिया पेत्रोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया।
शारापोवा ने पहले दौर में जापान की अई सुगियामा के खिलाफ तीन सेटों के बाद मुश्किल जीत दर्ज की थी। उस जीत के बाद शारापोवा के फार्म और फिटनेस पर एक बार फिर सवाल उठने लगा था लेकिन पेत्रोवा के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए शारापोवा ने इस बहस को खत्म कर दिया है।
दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में एलिना दिमेंतिएवा ने मारिया किरिलेंको को 6-1, 6-2 से पराजित किया जबकि समांथा स्टोसुर ने मोनिका निकुलेस्कु को 6-1, 7-5 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
इसी तरह डेनिएला हंतुचोवा भी जीत हासिल करने में सफल रहीं। हंतुचोवा ने दो घंटे और 32 मिनट तक चले मुकाबले के बाद एगनिस्का रेडवांस्का को 4-6, 7-6, 6-1 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications