सायना के कोच पुलेला गोपीचंद ने बताया कि रविवार को सायना के चेचक से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। सायना विश्व की छठी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी हैं।
द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गए गोपीचंद ने कहा कि सायना 10 से 16 अगस्त तक हैदराबाद में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए समय रहते फिट हो जाएंगी।
विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर में सायना को बाई मिला है। शानदार फार्म में चल रही सायना अपने गृनगर में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।