For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

यूसुफ भी पेवेलियन लौटे, पाकिस्तान मुश्किल में (लीड-2)

By Staff

पाकिस्तान को तीसरा झटका मोहम्मद यूसुफ के रूप में लगा। यूसुफ चार रन बनाकर नुवान कुलसेकरा की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए। उस समय पाकिस्तान का कुल योग 48 रन था।

इससे पहले, 29 रन के कुल योग पर पारी की शुरुआत करने उतरे पूर्व कप्तान शोएब मलिक नौ रन बनाकर नुवान कुलसेकरा की गेंद पर बोल्ड हुए थे।

पाकिस्तान को दूसरा झटका 41 रन के कुल योग पर लगा था, जब कामरान अकलम थिलन तुषारा की गेंद पर बोल्ड हो गए। अकमल ने 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए।

खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 15.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए थे। शाहिद अफरीदी 24 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान यूनुस खान ने आठ रन बनाए थे।

इससे पहले, श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 232 रन ही बना सकी।

श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने 36 और माहेला जयवर्धने ने 33 रनों की पारी खेली।

श्रीलंकाई पारी का सबसे चमत्कारी पक्ष मुथैया मुरलीधरन के बल्ले से निकलकर सामने आया। मुरली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रनों की उम्दा पारी खेली।

मैथ्यूज ने अपनी 50 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। संगकारा ने 40 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए जबकि जयवर्धने ने अपनी उपयोगी पारी के दौरान 56 गेंदों पर एक चौका जड़ा। थिलन तुषारा आठ और लसिथ मलिंगा चार रन पर अविजित लौटे।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमेर ने तीन विकेट झटके। अब्दुर रज्जाक को दो विकेट मिले जबकि उमर गुल, सईद अजमल और शाहिद अफरीदी को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+