विश्व जूनियर स्क्वॉश : दीपिका क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं (लीड-1)
पहले दौर में बाई हासिल कर दूसरे दौर में अमेरिका की नताशा किंगशॉट को हराने वाली 17 साल की दीपिका ने तीसरे दौर में न्यूजीलैंड की लाना हैरिसन को मात दी। उन्होंने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए चौथे दौर में मिस्र की यातरेब अबेल को भी धूल चटाई।
दीपिका ने यह मैच 22 मिनट में 11-5, 11-7, 11-5 से जीता। अगले दौर में दीपिका का सामना मिस्र की एक अन्य खिलाड़ी नौरान एल टोर्की से होगा। टोर्की ने मलेशिया की नेसिरीन अफरीन को 9-11, 11-3, 11-5, 11-6 से हराया। यह मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
दीपिका जीत हासिल करने में सफल रहीं लेकिन भारत की एक और उम्मीद अन्वेषा रेड्डी चौथे दौर में मिस्र की हेवा एल टोर्की के हाथों हार गईं। तीसरे दौर में इंग्लैंड की कैरी रेमसे को 11-6 11-8 8-11 11-4 से हराने वाली अन्वेषा ने यह मैच 2-11, 5-11, 6-11 से गंवाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications