विश्व तैराकी चैंपियनशिप में कीर्तिमानों तरणताल में डूबना जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रतियोगिता को अभी और तीन दिनों तक चलना है। इस दौरान कई और कीर्तिमानों के ध्वस्त होने का अनुमान है।
ब्राजील के सीजर सेलो फिल्हो ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 47 सेकेंड से कम समय निकालकर एक कीर्तिमान कायम किया। 22 साल के सीजर ने यह दूरी 46.91 सेकेंड में पूरी की, जो तैराकी के क्षेत्र में एक बेहद मुश्किल लक्ष्य माना जाता है।
आस्ट्रेलिया की जेसिका स्किपर ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में विश्व रिकार्ड कायम किया। स्किपर ने 2 मिनट 03.41 सेकेंड में यह दूरी नापी।
चीन की महिला तैराक झाओ जिंग ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। जिंग ने रूस की अनास्तासिया ज्येवा का रिकार्ड तोड़ा। जिंग ने यह दूरी 27.06 सेकेंड मे पूरी की जबकि ज्येवा ने 27.38 सेकेंड समय निकालकर विश्व रिकार्ड बनाया था।
200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में अमेरिका के रेयान लोच ने अपने साथी माइकल फेल्प्स द्वारा स्थापित रिकार्ड तोड़ दिया। फेल्प्स ने रोम में इस स्पर्धा से दूर रहने का फैसला किया था। लोच ने एक मिनट 54.10 सेकेंड समय के साथ फेल्प्स के एक मिनट 54.23 सेकेंड के रिकार्ड समय को पीछे छोड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications