कुप्पुगेदरा ने संभाली श्रीलंका की पारी (लीड-4)
सी.के.कुप्पुगेदरा 44 रन (70 गेंद, चार चौके,एक छक्का) और टी.टी.समरवीरा 22 रन (42 गेंद) बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले श्रीलंका के चार विकेट केवल 74 रन पर ही गिर गए थे और दोनों ने मिलकर पारी को संभाला।
श्रीलंका को पहला झटका 23 रनों के स्कोर पर लगा जब मोहम्मद आमिर की गेंद पर उपुल थारंगा पेवेलियन लौट गए। सनथ जयसूर्या ने कुछ हद तक टीम को संभाला लेकिन वह भी 30 रन बनाकर अब्दुल रज्जाक का शिकार बन गए। कुमार संगकारा को दो रनों के निजी स्कोर पर पाकिस्तानी कप्तान यूनुस खान ने रन आउट कर दिया। महेला जयवर्धने भी 12 रन बनाकर शाहिद अफरीदी की गेंद पर यूनुस खान को कैच दे बैठे।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम के खाते में अभी एक भी रन नहीं जुड़ा था कि सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद के रूप में उसे पहला झटका लगा। जमशेद को नुवान कुलसेकरा ने माहेला जयवर्धने के हाथों कैच करा दिया।
पाकिस्तान अभी पहले झटके से उबरा भी नहीं था कि 21 रनों के कुल स्कोर पर कामरान अकमल और शोएब मलिक के रूप में उसके दो अहम विकेट गिर गए। अकमल 13 और मलिक बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौट गए। विकेट गिरने का सिलसिला आखिर तक थम न सका। पाकिस्तनी टीम ने 87 रनों के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते अपने सात विकेट गवां दिए। पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी 47 ओवरों में 168 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। अपना पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे उमर अकमल महज 18 रन ही बना सके।
तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने 24 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान यूनुस खान ने भी 23 रन बनाए। इनके अलावा अब्दुल रज्जाक 17, फवाद आलम 10, शाहिद अफरीदी सात, उमर गुल 14 और सईद अजमल 16 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के खाते में 26 रन अतिरिक्त के रूप में जुड़े। श्रीलंका की ओर से थिलान तुषारा ने नौ ओवरों में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा मुथैया मुरलीधरन ने दो और कुलसेकरा, एंजले मैथ्यू व सनथ जयसूर्या ने एक-एक विकेट लिए।
गौरतलब है कि श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications