ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक क्लब ने राइटबैक के तौर पर खेलने वाले सांचेज को हासिल करने के लिए 56.8 लाख डॉलर खर्च किए हैं।
23 साल के सांचेज ने स्पेनी क्लब के साथ चार साल का करार किया है। ला लीगा में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद इस साल सेविला को चैंपियंस लीग के ग्रुप स्तर में सीधे प्रवेश मिल जाएगा।
सेविला ने सांचेज के रूप में नए सत्र के लिए दूसरे खिलाड़ी के साथ करार किया है। इससे पहले उसने टॉटेनहम हॉट्सपर से मिडफील्डर दिदिर जोकोरा को हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।