For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रायर और फ्लिंटॉफ टिके, इंग्लैंड के 250 रन पूरे (लीड-3)

By Staff

इंग्लैंड ने 168 रन के कुल योग पर इयान बेल के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया था लेकिन इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर और एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने स्थिति को संभाल लिया।

खबर लिखे जाने तक प्रायर और फ्लिंटॉफ ने 41-41 रन बनाए थे। प्रायर ने 58 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए थे जबकि फ्लिंटॉफ ने 49 गेंदों पर इतने ही चौके जड़े थे।

बेल का विकेट भोजनकाल के तुरंत बाद गिरा। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को 26 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले बेल 114 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर मिशेल जानसन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाने वाली मेजबान टीम ने भोजनकाल तक कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और पॉल कोलिंगवुड के विकेट गंवा दिए थे।

इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक और रवि बोपारा के विकेट दूसरे दिन की समाप्ति तक गंवा दिए थे। कुक खाता भी नहीं खोल सके थे जबकि बोपारा ने 23 रन बनाए थे। बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल संभव नहीं हो सका था।

चौथे दिन सबसे पहले कप्तान स्ट्रॉस का विकेट गिरा। वह दूसरे दिन के अपने स्कोर में पांच रन जोड़ने के बाद बेन हिफेनहॉस की गेंद पर आउट हुए। इंग्लैंड का यह विकेट 141 रन के कुल योग पर गिरा। स्ट्रॉस ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके जड़े।

कुल योग में अभी 18 रन ही जुड़े थे कि कोलिंगवुड भी चलते बने। कोलिंगवुड सिर्फ 13 रन बना सके। उनका विकेट भी हिफेनहॉस के खाते में गया।

इससे पहले, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (80/5) और स्पिनर ग्राम अनियंस (58/4) की शानदार गेंदबाजी के आगे बेबस दिख रहे आस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाज अपनी पहली पारी में 263 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

पांच मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 0-1 से पिछड़ रही है। कार्डिफ में खेला गया पहला मैच बराबरी पर छूटा था जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 115 रनों से जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+