आईपीएल नहीं खेल पाने का मलाल तो होगा
आईपीएल के दौरान ही न्यूजीलैंड को ऑस्टेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। इसके चलते आईपीएल में खेलने वाले न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी आईपीएल के अधिकांश मैच नहीं खेल पाएंगे। ओरम और मैक्लम ने कहा है कि आईपीएल की जगह न्यूजीलैंड बोर्ड से करार करना उनके लिए आसान फैसला नहीं था।
ओरम ने अखबार संडे स्टार टाइम्स से बातचीत में कहा, "हमारी इस झिझक के लिए आप हमारी आलोचना कर सकते हैं लेकिन हमने आखिरकार अपने देश की टीम के लिए खेलने का फैसला किया। इसके एवज में हमें कुछ मुआवजा भी नहीं मिलने जा रहा है। हमने बहुत सोच विचार कर न्यूजीलैंड के लिए खेलने का फैसला किया। हालांकि यह फैसला आसान नहीं था।"
मैक्लम ने न्यूजीलैंड संडे न्यूज से बातचीत में कहा, "न्यूजीलैंड बोर्ड से करार करने में हुई देरी के चलते भविष्य में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी मिलने की संभावनाओं पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। मैं आपसे झूठ नहीं बोलूंगा। यह फैसला लेना आसान नहीं था।"
उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम न्यूजीलैंड के लिए खेलना नहीं चाहते लेकिन आईपीएल से मिलने वाली आर्थिक सुरक्षा को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications