For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जीत के करीब पहुंचकर श्रीलंकाई पारी लड़खड़ाई, 3 विकेट गिरे (लीड-4)

By Staff

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 37 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए थे। कप्तान कुमार संगकारा सात रन बनाकर खेल रहे थे जबकि थिलिना कैंडेंबी ने आठ रन बनाए थे।

श्रीलंका को पहला झटका 202 रनों के कुल योग पर लगा। सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा 96 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 76 रन बनाने के बाद सईद अजमल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

इसके बाद 210 रनों के कुल योग पर माहेला जयवर्धने भी आउट हो गए। अपने करियर का 11वां शतक लगाने वाले जयवर्धने ने 108 गेंदों का सामना कर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाए।

जयवर्धने का विकेट अब्दुर रज्जाक को मिला। जयवर्धने की विदाई के तुरंत बाद थिलन समरवीरा (0) भी पेवेलियन लौट गए। उनका विकेट भी अजमल के खाते में गया।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 288 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से उमर अकमल ने सर्वाधिक 66 रन बनाए जबकि कामरान अकमल ने 45, कप्तान यूनुस खान ने 44, शाहिद अफरीदी ने 32 और अब्दुर रज्जाक ने 30 रनों का योगदान दिया।

राणा नवेद उल हसन 23 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 30 तथा मोहम्मद आमेर चार रन बनाकर नाबाद लौटे।

उमर अकमल ने अपनी 65 गेंदों की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि कामरान ने 46 गेंदों का सामना कर सात बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजा।

यूनुस खान ने 59 गेंदों पर छह चौके जड़े जबकि अफरीदी ने अपनी 20 गेंदों की तूफानी पारी के दौरान पांच चौके लगाए।

रज्जाक ने भी तेज पारी खेली और 26 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़े। नासिर जमशेद (1), शोएब मलिक (12) और फवद आलम (13) ने निराश किया।

श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन और एंजेलो मैथ्यूज ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा नुवान कुलसेकरा, थिलन तुषारा और दिलहारा फर्नांडो को एक-एक सफलता मिली। पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-0 से आगे है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+