क्वालीफाईंग दौर के मुकाबले में सोमदेव ने फ्रांस के जोसेलिन ओयाना को तीन सेट के बाद 2-6, 6-1, 7-5 से हराया।
वाशिंगटन में सोमदेव का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्जिनिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए सोमदेव ने 2007 और 2008 में आयोजित नेशनल कालेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था।
बहरहाल, लेग मैसन टेनिस क्लासिक के पहले दौर में सोमदेव की भिड़ंत जापान के क्वालीफाईंग खिलाड़ी युची सुगिता से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।