लेग मैसन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे सोमदेव
क्वालीफाईंग दौर के फाइनल मुकाबले में फ्रांस के जोसेलिन ओयाना को हराने वाले सोमदेव ने मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में जापान के युची सुगिता को 6-0, 7-6 (6) से हराया।
वाशिंगटन में सोमदेव का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्जिनिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए सोमदेव ने 2007 और 2008 में आयोजित नेशनल कालेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता था।
आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। विंबलडन के बाद अपना पहला मैच खेल रहे हेविट ने अमेरिका के वाइल्डकार्ड प्रवेशी डोनाल्ड यंग को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 से पराजित किया।
इसके अलावा. रूस के मिखाइल यूझेनी और जर्मनी के फिलिप पेटश्रेनर भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। यूझेनी ने अमेरिका के ही रोबर्ट केंड्रिड को कड़े मुकाबले के बाद 7-5, 3-6, 6-1 से हराया जबकि पेटश्रेनर ने रूस के तिमेराज गाबाशिवली पर 4-6, 6-3, 6-4 से जीत हासिल करने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications