कंधे की चोट से उबरने के बाद कोर्ट पर वापसी करने वाली लखानी ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में भारत की श्वेता राणा को 6-4, 6-2 से पराजित किया।
अगले दौर में लखानी का सामना भारत की ही क्वालीफाईंग खिलाड़ी शीतल गौतम से होगी। गौतम ने एक अन्य क्वालीफाईंग खिलाड़ी एश्वर्या अग्रवाल को तीन सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-0, 7-5 से हराया।
भारत की दिग्गज खिलाड़ी रश्मि चक्रवर्ती को निराशाजनक रूप से पहले दौर के मुकाबले के दौरान ही बाहर होना पड़ा। रश्मि पारुल गोस्वामी के खिलाफ खेल रही थीं। मैच से हटने के वक्त वह 205 से पिछड़ रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।