ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोगों ने पोंटिंग पर ताने कसे थे। इसी को देखते हुए क्लार्क ने हेडिंग्ले टेस्ट से पहले दर्शकों के नाम एक संदेश जारी किया है। चौथा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
क्लार्क ने कहा कि दर्शक अपनी टीम की हौसला अफजाई करने के साथ-साथ पोंटिंग और उनके साथियों के प्रति भी सम्मान जाहिर करें। क्लार्क के मुताबिक पोंटिंग एक महान खिलाड़ीं हैं और इस लिहाज से उनका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।