सोमदेव ने मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में सेलिक पर 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की। इस तरह सोमदेव ने सेलिक से जनवरी में खेले गए चेन्नई ओपन के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया।
सोमदेव ने एक घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले के बाद कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं। अगले दौर में वह अपनी पूरी सामथ्र्य झोंक देंगे।
सोमदेव ने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। मैं तय रणनीति के अनुरूप खेला। मैं इस नतीजे पर गर्व कर सकता हूं।"
अगले दौर में सोमदेव की भिड़ंत क्रोएशिया के इवो कार्लोविक या फिर जर्मनी के रेनर शटलर से होगी। चेन्नई ओपन के फाइनल में जगह बनाने के लिए सोमदेव ने कार्लोविक को पराजित किया था।
वाशिंगटन में सोमदेव का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्जिनिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए सोमदेव ने 2007 और 2008 में आयोजित नेशनल कालेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता था।
तीसरे दौर में सोमदेव अगर कार्लोविक को हराने में सफल रहे तब उनका सामना टूर्नामेंट के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी अमेरिका के एंडी रॉडिक से होगी।
उधर, अर्जेटीना के टेनिस स्टार जुआन डेल पोटरो भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। पिछले साल यहां खिताब जीतने वाले पोटरो ने दूसरे दौर के मुकाबले में ताइवान के येन सुन लू को कड़े मुकाबले के बाद 4-6, 6-3, 6-2 से हराया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विश्व के छठे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पोटरो ने 2009 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लास एंजेलिस, किट्सबुहेल, ऑकलैंड और स्टुटगार्ट में खिताब जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।