लेग मैसन टेनिस के तीसरे दौर में पहुंचे रॉडिक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रॉडिक ने दूसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी के बेंजामिन बेकर को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया। रॉडिक ने 55 मिनट में मैच अपने नाम किया।
इस साल विंबलडन का फाइनल खेलने वाले रॉडिक लेग मैसन खिताब 2001, 2005 और 2007 में जीत चुके हैं।
रॉडिक अपने करियर की 500वीं एटीपी जीत दर्ज करने से मात्र एक कदम दूर हैं। तीसरे दौर का मैच जीतने के साथ वह रोजर फेडरर, कार्लोस मोया और लेटन हेविट के साथ इस अनोखी सूची में शामिल हो जाएंगे।
आस्ट्रेलिया के हेविट भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। हेविट ने इजरायल के डुडी सेला को तीन सेट तक चले मुकाबले के बाद 6-3, 2-6, 6-2 से पराजित किया।
दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने कोलंबिया के एलेजांड्रो फाला को 7-5, 7-5 से हराया जबकि क्रोएशिया के जुआन कार्लोस फरेरो स्पेन के टॉम रोब्रेडो को आसानी से 6-3, 6-2 से हराने में सफल रहे।
क्रोएशिया के इवो कार्लोविक भी जीत हासिल करने में सफल रहे। कार्लोविक ने 18 एस की मदद से जर्मनी की रेनर शटलर को 6-4, 7-5 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications