Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं हैं तेंदुलकर

159 टेस्ट मैचो में 54.58 के औसत से 12773 रन बना चुके तेंदुलकर ने क्रिकेट मशहूर पत्रिका 'विजडन क्रिकेटर' को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैंने अब तक जो कुछ हासिल किया है, वह मेरे लिए संतोषजनक नहीं है।"

तेंदुलकर ने स्वीकार किया कि क्रिकेट जगत में उनके प्रेरणास्रोत रहे सुनील गावस्कर ने उनसे कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल करें।

बकौल तेंदुलकर, "गावस्कर ने मुझसे कहा है कि मुझे हर हाल में 15 हजार टेस्ट रन बनाने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अगर इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका तब वह मुझ पर नाराज हो जाएंगे। मैं गावस्कर का बहुत सम्मान करता हूं, लिहाजा अब मेरा अगला लक्ष्य 15 हजार का आंकड़ा छूना है।"

तेंदुलकर ने यह भी कहा कि 15 हजार टेस्ट रन बनाने के अलावा उनका एक और सपना है 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में खेले जाने वाले विश्व का खिताब जीतने का है।

तेंदुलकर ने साफ किया कि वह अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं। "मैं संन्यास के बारे में नहीं सोचता लेकिन मुझे इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि मेरे अलविदा कहने का वक्त आ गया है। मैं अपने करियर को खींचना नहीं चाहता। सही समय पर मैं सही फैसला लूंगा क्योंकि मैं जानता हूं कि यह फैसला सिर्फ और सिर्फ मुझे ही लेना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+