Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भूपति-नोल्स लेग मैसन क्लासिक टेनिस से बाहर (लीड-1)

दूसरे दौर के मुकाबले में भूपति-नोल्स को चेक गणराज्य के मार्टिन डैम और स्वीडन के राबर्ट लिड्सडेट ने 6-3, 6-1, 16-14 से पराजित किया।

एकल मुकाबलों में भारत के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन तीसरे दौर में क्रोएशियाई खिलाड़ी इवो कार्लोविक से भिड़ेंगे। सोमदेव ने बुधवार को क्रोएशिया के ही मारिन सेलिक को हराया था। कार्लोविक ने दूसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी के रेनर शटलर को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हराया।

इस बीच, विश्व के पांचवीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी एंडी रॉडिक भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। रॉडिक ने दूसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी के बेंजामिन बेकर को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया। रॉडिक ने 55 मिनट में मैच अपने नाम किया।

इस साल विंबलडन का फाइनल खेलने वाले रॉडिक लेग मैसन खिताब 2001, 2005 और 2007 में जीत चुके हैं। रॉडिक अपने करियर की 500वीं एटीपी जीत दर्ज करने से मात्र एक कदम दूर हैं। तीसरे दौर का मैच जीतने के साथ वह रोजर फेडरर, कार्लोस मोया और लेटन हेविट के साथ इस अनोखी सूची में शामिल हो जाएंगे।

आस्ट्रेलिया के हेविट भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। हेविट ने इजरायल के डुडी सेला को तीन सेट तक चले मुकाबले के बाद 6-3, 2-6, 6-2 से पराजित किया।

दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने कोलंबिया के एलेजांड्रो फाला को 7-5, 7-5 से हराया जबकि क्रोएशिया के जुआन कार्लोस फरेरो स्पेन के टॉम रोब्रेडो को आसानी से 6-3, 6-2 से हराने में सफल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+