आसान जीत के साथ सानिया पहुंचीं वेंकूवर ओपन के क्वार्टर फाइनल में
पहले दौर में अमेरिका की क्वालीफाईंग खिलाड़ी मालोरी सेसिल को सीधे सेटों में पराजित करने वाली सानिया ने दूसरे दौर में अमेरिका की ही लाउरा ग्रेनविले को 6-2, 6-4 से हराया।
ग्रेनविले वेंकूवर ओपन का फाइनल दो बार खेल चुकी हैं। वह 2003 में अपने करियर के सर्वोच्च वरीयता क्रम-27 तक पहुंची थीं। इससे ठीक पहले वह 401वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थीं। इस लिहाज से सानिया और ग्रेनविले के करियर का सफर काफी हद तक मिलता-जुलता है।
क्वार्टर फाइनल में सानिया की भिड़ंत स्थानीय खिलाड़ी रेबेला मैरिनो से होगी। मैरिनो ने दूसरे दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया की ओलिविया रेडवांस्का को कड़े मुकाबले के बाद 7-5, 7-6 (0) से पराजित किया।
कनाडा की एक अन्य खिलाड़ी शेरोन फिकमैन भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही हैं। फिचमैन ने दूसरे दौर में अमेरिका की मेडिसन ब्रिंजल को 6-2, 6-2 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications