ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक मैराडोना के वकील एंजेल ऑस्कर मायेन ने दावा किया है कि पोर्ट्समाउथ के मालिक सुलिवान अल फादोम मैराडोना के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह चाहते हैं कि मैराडोना क्लब के अध्यक्ष के तौर पर काम करें।
मायेन मानते हैं कि मैराडोना अगर इंग्लैंड आए तो वह अपने साथ कई प्रमुख खिलाड़ियों को भी ले आएंगे, "मैराडोना राष्ट्रीय टीम का कोच पद छोड़ने की तैयारी कर चुके हैं। साथ ही वह अपने साथ कई प्रमुख खिलाड़ियों को प्रीमियरशिप ले आएंगे। क्लब के मालिक चाहते हैं कि मैराडोना एक मजबूत टीम तैयार करने में उनकी मदद करें और इसके लिए उन्होंने मैराडोना को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को इंग्लैंड लाने के लिए कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।