समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 23 साल के बासोंग ने नए क्लब में प्रवेश के लिए जरूरी मेडिकल टेस्ट पास कर लिया है। इस करार के बदले टाटेनहम ने न्यूकासल को 80 लाख पाउंड देने का वादा किया है।
बासोंग के आने के बाद टाटेनहम के प्रबंधक हैरी रेडक्लेप का काम काफी हद तक आसान हो गया है। इसका कारण यह है कि रेडक्लेप बासोंग को सत्र के शुरुआती मैचोंे में आजमा सकेंगे।
क्लब के दिग्गज डिफेंडर माइकल डॉसन इन दिनों चोटिल हैं और इस कारण वह शुरुआती मैचों में नहीं खेल सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।