हिफेनहास और सिडल ने इंग्लैंड को दिए 2 झटके (लीड-1)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को पहला झटका पीटर सिडल ने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के रूप में दिया। स्ट्रॉस तीन रन बनाकर मार्कस नार्थ के हाथों लपके गए। उस समय कुल योग 11 रन था।
कुल योग में अभी पांच रन ही जुड़े थे कि बेन हिफेनहास ने रवि बोपारा को भी चलता कर दिया। बोपारा एक रन ही बना सके। बोपारा का कैच माइकल हसी ने लपका।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए थे। एलिस्टर कुक 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि इयान बेल ने चार रन बनाए थे।
इस मैच में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ नहीं खेल रहे हैं। घुटने की चोट से परेशान फ्लिंटॉफ के स्थान पर तेज गेंदबाज स्टीव हर्मिसन को टीम में जगह दी गई है।
आस्ट्रेलियाई टीम तीन परिवर्तनों के साथ मैदान में उतरी है। नेथन हॉरिट्ज के स्थान पर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क को अंतिम-11 में जगह मिली है जबकि विकेटकीपर के तौर पर ब्रैड हेडिन ने अपने युवा साथी ग्राहम मानेउ का स्थान लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications