त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन 8 से 14 सितंबर के बीच होना है। इसमें भारत, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें शिरकत करेंगी। इसके बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी 22 सितंबर से शुरू होगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव एन. श्रीनिवासन के मुताबिक टीम का चयन चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होगा जबकि बीसीसीआई की कार्यकारिणी गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बैठक करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।