श्रीलंका को मिला 322 रनों का विशाल लक्ष्य (लीड-1)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। उमर 72 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाकर नाबाद लौटे।
उमर ने 89 रनों की कप्तानी पारी खेलने वाले यूनुस खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 176 रन जोड़े। यूनुस ने अपनी 111 गेंदों की पारी के दौरान चार चौके लगाए। इससे पहले उन्होंने कामरान अकमल के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े थे।
उमर के बड़े भाई कामरान ने 57 रनों की कीमती पारी खेली। इमरान नजीर (23) के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़ने वाले कामरान ने 64 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए।
मोहम्मद यूसुफ (9) और मिस्बाह उल हक (9) ने निराश किया। श्रीलंका की ओर से मलिंगा बंडारा और थिलन तुषारा ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि असंथा मेंडिस को एक सफलता मिली। पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-0 की अजेय बढ़त कायम कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications