Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

थरंगा और संगकारा टिके, श्रीलंका के 100 रन पूरे (लीड-3)

मेजबान टीम को एकमात्र झटका सलामी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने के रूप में लगा है। जयवर्धने 36 रन के कुल योग पर राणा नवेद उल हसन की गेंद पर मोहम्मद आमेर के हाथों लपके गए। उन्होंने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए। जयवर्धने तीसरे मुकाबले में शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 16 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे। उपुल थरंगा 45 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जबकि कुमार संगकारा ने 32 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 39 रन बनाए थे।

इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने अपना तीसरा एकदिवसीय मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज उमर अकमल (नाबाद 102) की नायाब पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए।

उमर 72 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 89 रनों की कप्तानी पारी खेलने वाले यूनुस खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 176 रन जोड़े। यूनुस ने अपनी 111 गेंदों की पारी के दौरान चार चौके लगाए। इससे पहले उन्होंने कामरान अकमल के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े थे।

उमर के बड़े भाई कामरान ने 57 रनों की कीमती पारी खेली। इमरान नजीर (23) के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़ने वाले कामरान ने 64 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए।

मोहम्मद यूसुफ (9) और मिस्बाह उल हक (9) ने निराश किया। श्रीलंका की ओर से मलिंगा बंडारा और थिलन तुषारा ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि असंथा मेंडिस को एक सफलता मिली। पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-0 की अजेय बढ़त कायम कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+