चोट के कारण तीन सप्ताह तक गोल्फ कोर्स से दूर रहे जीव ने पहले दौर में पार-70 का संतोषजनक कार्ड खेला। इस दौरान उन्होंने तीन बर्डी और तीन बोगी लगाई।
जीव ने कहा कि अंतिम होल पर बोगी को बचाने में सफलता हासिल करने के बाद वह ज्यादा अच्छी स्थिति में होते। जीव ने कहा, "मैं अच्छा खेल रहा हूं। आने वाले दौर में मैं अपनी स्थिति सुधारने का भरपूर प्रयास करूंगा।"
ब्रिटिश ओपन का खिताब दो बार अपने नाम कर चुके आयरलैंड के पैडरेग हैरिंग्टन सिक्स-अंडर 64 का कार्ड खेलकर पहले स्थान पर चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।