क्वोर्टर फाइनल मुकाबले में रॉडिक ने इवा कार्लोविक को 7-6(7-4), 7-6(7-5) से पराजित किया। दूसरी ओर इसनर ने शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में चेक गणराज्य के टॉमस बेर्डिच को 6-3, 6-7, (10-12), 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल अर्जेटीना के दो खिलाड़ियों फर्नाडो गोंजालेज और जुआन डेल पोत्रो के बीच खेला जाएगा। पोत्रो निवर्तमान चैंपियन हैं।
स्वीडन के खिलाड़ी रॉबिन सोडरलिंग चोट की वजह से नहीं खेल सके और इस तरह पोत्रो को आसानी से सेमीफाइनल में जगह मिल गई। दूसरी ओर गोंजालेज ने जर्मनी के टॉमी हास को 7-5, 6-4 से हराकर सेमीफानल में जगह बनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।